जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं आदिवासी कांग्रेस के तत्वाधान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका

कटनी :  आदिवासी समाज को लेकर दिए गए कथित अमर्यादित बयान के विरोध में जोरदार पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं आदिवासी समाज के लोगों ने शामिल होकर आदिवासी अस्मिता एवं पहचान पर किए गए इस कथित आघात के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आदिवासी समाज के साथियों ने कहा कि आदिवासियों को “वनवासी” कहकर उनकी वास्तविक पहचान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी ने एक स्वर में आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार एवं अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि आदिवासी समाज इस देश की मूल संस्कृति, परंपरा एवं गौरव का प्रतीक है। आदिवासियों की पहचान और सम्मान पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। कांग्रेस पार्टी सदैव आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन एवं सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कोल  ने कहा कि आदिवासी समाज अपनी अस्मिता एवं अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहा है और आगे भी मजबूती के साथ अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। आदिवासी समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, प्रियदर्शन गौर, राकेश जैन कक्का, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कोल, ओमकार सिंह मरकाम, रजनी वर्मा, अंशु मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, कमल पांडे, मंगल सिंह, संदीप यादव, इस्तियाक अहमद, दिग्विजय सिंह, विनीत जायसवाल, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, शुभम सोनखरे, अकबर अहमद, अदिता वर्मा, कपिल पटेल, जार्ज डेविड, रॉबिन पीटर, सुमन सैनी, श्याम पाहुजा, श्याम यादव, अजय खटीक, शशांक गुप्ता, सुरेश पांडे, शैलेन्द्र सिंह, माधवेंद्र सिंह, मुकेश बर्मन, तुलाराम गोटिया, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आदिवासी समाज के साथी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.