विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की दूरदृष्टि, अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे की मेहनत और जनता की सहभागिता से मिली ऐतिहासिक सफलता

कटनी :  विजयराघवगढ़ की पावन धरती ने पहली बार वह गौरवशाली क्षण देखा है जब नगर परिषद कैमोर ने स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे मध्यप्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि वर्षों की अथक मेहनत जनसेवा दूरदर्शी नेतृत्व और जनता की जागरूकता का जीवंत प्रमाण बनकर सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के सिटीजन फीडबैक में मध्यप्रदेश को देशभर में दूसरा स्थान मिलने के साथ ही नगर परिषद विजयराघवगढ ने भी प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित करते हुए स्वच्छता की नई मिसाल कायम की है। नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे ने जानकारी देते हुए कहा की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की दूरदृष्टि विकासवादी सोच और क्षेत्र को आधुनिक एवं स्वच्छ बनाने के संकल्प को सबसे बड़ा आधार माना जा रहा है। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने सदैव विजयराघवगढ़ क्षेत्र को स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करने का सपना देखा। उनके मार्गदर्शन में नगर परिषद विजयराघवगढ ने स्वच्छता अभियान को केवल सरकारी योजना न बनाकर जन आंदोलन का स्वरूप दिया। वही नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे की तत्परता भी खास रही नगर की गलियों वार्डों सार्वजनिक स्थलों और बाजार क्षेत्रों में लगातार सफाई व्यवस्था को मजबूत किया । घर-घर जागरूकता अभियान चलाए गए तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाने का कार्य निरंतर किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे की मेहनत सक्रियता और नेतृत्व की भी नगरभर में सराहना हो रही है। अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे ने दिन-रात नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार निरीक्षण किए सफाई व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की और कर्मचारियों के साथ मिलकर योजनाओं को धरातल पर उतारा। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य किया तथा नगरवासियों को अभियान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नगर परिषद के कर्मचारियों सफाई मित्रों और जनप्रतिनिधियों ने भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। सफाई मित्रों की अथक मेहनत और नागरिकों के सहयोग ने मिलकर विजयराघवगढ़ को प्रदेश का गौरव बना दिया। आज नगर का प्रत्येक नागरिक इस उपलब्धि को अपनी जीत मानते हुए गर्व का अनुभव कर रहा है। नगरवासियों का कहना है कि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने केवल विकास के वादे नहीं किए बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर दिखाया है। सड़क स्वच्छता पेयजल और नगर सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में लगातार हुए विकास कार्यों का परिणाम आज पूरे प्रदेश के सामने उदाहरण बनकर खड़ा है। विजयराघवगढ़ की यह उपलब्धि अब केवल एक नगर की पहचान नहीं रही बल्कि पूरे क्षेत्र के सम्मान गौरव और विकासशील सोच का प्रतीक बन चुकी है। आने वाले समय में यह सफलता प्रदेश के अन्य नगरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.