दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिली नौकरी, कलेक्टर ने सौंपे नियुक्ति पत्र
कटनी : जिला प्रशासन ने दिवंगत शासकीय कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पांच आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कलेक्टर आशीष तिवारी ने सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति आदेश सौंपते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है।
अनुकंपा नियुक्ति के तहत रंजीत सिंह धुर्वे, विपिन कुमार हल्दकार, संजीव कुमार पटेल, लखन सिंह ठाकुर एवं किशन मिश्रा को विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल
No Previous Comments found.