सेवाओं को मिला सम्मान: चार अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त, जिला पंचायत में हुआ आत्मीय विदाई समारोह

कटनी : जिला पंचायत में सोमवार को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में आत्मीय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

सीईओ सुश्री कौर ने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान दिए गए योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है और सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने अनुभव, ज्ञान और ऊर्जा का उपयोग सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन में करें।
31 मई 2026 को जनपद पंचायत बड़वारा से पंचायत समन्वय अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, जनपद पंचायत कटनी से सहायक विकास विस्तार अधिकारी राजभान सिंह, लिपिक राजकुमार पांडे सहित अन्य कर्मचारियों ने अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा से अवकाश ग्रहण किया।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और विभाग के साथ बिताए गए वर्षों को याद किया। सुश्री कौर ने उनसे संवाद कर भविष्य की योजनाओं एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी भी ली। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवश्यकता पड़ने पर प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में योगेंद्र कुमार असाटी, उमेश सोनी, नरेश राठौर, प्रमोद खरे, जेपी खरे, अरुण गौतम, समीर श्रीवास्तव, सनी खरे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.