थाना विजयराघवगढ़ की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

कटनी : पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एस डी ओ पी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

थाना विजयराघवगढ़ पुलिस को ग्राम खेरवा घाट के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरे होने की सूचना प्राप्त हुई भरी रेत को अवैध रूप से परिवहन किया जाना पाए जाने पर पुलिस द्वारा मौके पर गवाहों के समक्ष बिना नंबर के सोनालीका कंपनी के नीले रंग के ट्रैक्टर ट्राली को रेत सहित जप्त किया गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

जप्तशुदा ट्रैक्टर-ट्राली को सुरक्षार्थ थाना विजयराघवगढ़ परिसर में खड़ा कराया गया है तथा वाहन के विरुद्ध धारा 106 बी.एन.एस. एस. के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

     इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे , उपनिरी . शैलेंद्र सिंह प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.