सांसद और विधायक की गरिमामयी उपस्थिति सेयाह गौरवान्वित हुआ नगर परिषद सम्मेलन
कैमोर : नगर विकास के 32 प्रस्तावों को मिली सर्वसम्मति की स्वीकृति, विकास की नई दिशा वर्षों से आयोजित होते आ रहे परिषद सम्मेलनों के बीच सोमवार को संपन्न विशेष सम्मेलन ने एक नई मिसाल कायम की। इस सम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि क्षेत्र के सांसद व्ही.डी. शर्मा एवं लोकप्रिय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक स्वयं उपस्थित होकर नगर के विकास को नई दिशा देने पहुंचे।सम्मेलन में नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर के नेतृत्व में समस्त निर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों ने भाग लिया। जैसे ही सांसद एवं विधायक सभागार में पहुंचे, पूरे वातावरण में उत्साह विश्वास और विकास की नई उम्मीदों का संचार हो गया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने परिषद के गौरव को बढ़ाते हुए यह संदेश दिया कि नगर के विकास के प्रति सभी की प्रतिबद्धता समान रूप से मजबूत है।सम्मेलन में नगर हित और नागरिक कल्याण से जुड़े 32 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। सांसद वीडी शर्मा एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने नगर परिषद द्वारा अब तक कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया। अपने संबोधन में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर का विकास केवल सड़कों और भवनों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाना ही वास्तविक विकास है। उन्होंने परिषद को जनहित सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की प्रेरणा दी। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पलक नमित ग्रोवर ने सांसद एवं विधायक का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से कैमोर नगर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जाएगा। सम्मेलन केवल प्रस्तावों की स्वीकृति तक सीमित नहीं रहा बल्कि यह जनप्रतिनिधियों परिषद और नागरिकों के बीच विश्वास सहयोग और विकास के साझा संकल्प का प्रतीक बन गया। उपस्थित जनों ने महसूस किया कि जब जनप्रतिनिधि और स्थानीय निकाय एक मंच पर नगर के भविष्य के लिए चिंतन करते हैं, तब विकास की राह और अधिक सशक्त हो जाती है। कैमोर नगर परिषद का यह विशेष सम्मेलन आने वाले वर्षों में नगर के सर्वांगीण विकास जनकल्याण और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल
No Previous Comments found.