कटनी 9 अगस्त को बागेश्वर धाम आश्रम पुरैनी से निकलेगी भव्य विशाल कांवड़ यात्रा नीलकंठेश्वर धाम पडखुरी लिए
कटनी : श्रावण मास की शिवमय बेला में कटनी एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रहा है। 9 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 7 बजे बागेश्वर धाम आश्रम, पुरानी कटनी से नीलकंठ धाम, सलैया पंखुड़ी तक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में हजारों शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरा शहर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गुंजायमान होगा।
आयोजकों के अनुसार कांवड़ यात्रा में कटनी शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा और धर्मप्रेमी परिवार सहित शामिल होंगे। यात्रा के दौरान भगवान शिव की भव्य झांकियां, भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नीलकंठ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा।
विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने समस्त जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में आयोजित यह कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का महापर्व है।
आयोजन की तैयारियों में मदनलाल ग्रोवर, बाबू ग्रोवर एवं रुद्राक्ष ग्रोवर सहित आयोजन समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
•तिथि: 9 अगस्त 2026 (रविवार)
•समय: प्रातः 7:00 बजे
•प्रारंभ स्थल: बागेश्वर धाम आश्रम, पुरानी कटनी
•समापन स्थल: नीलकंठ धाम, सलैया पंखुड़ी, कटनी
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल
No Previous Comments found.