कटनी में सड़क हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत
कटनी : जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कुछ ही घंटों के अंतराल में हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुर्खी मोड़ पर दो बसों की चपेट में आए बाइक सवार
पहला दर्दनाक हादसा एनकेजे थाना क्षेत्र के सुर्खी मोड़ के पास हुआ। यहां बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि दो बसों की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।हरदुआ बस स्टैंड पर ट्रक ने ली बाइक सवार की जान दूसरी घटना हरदुआ बस स्टैंड क्षेत्र में हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। कुछ ही घंटों के भीतर तीन युवकों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल

No Previous Comments found.