राज्य महिला आयोग की सदस्या का आगमन आज

कौशांबी : महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग दिनांक 27 फरवरी 2025 को पूर्वान्ह् 10ः30 बजे कांशीराम गेस्ट हाउस, ओसा मंझनपुर कौशांबी पहुॅचकर महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की जनसुनवाई करेंगी। इस अवसर पर महिला उत्पीड़न से संबंधित मामले यथा-दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, कन्या भ्रूण गर्भपात, बाल विवाह एवं एसिड अटैक आदि से सम्बन्धित अपराधों की सुनवाई करते हुए महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के सम्बन्ध में जन-सुनवाई की जायेंगी।
रिपोर्टर : विकास
No Previous Comments found.