स्वामी आत्मानंद स्कूल बोड़ला में ओपन स्कूल की संपर्क कक्षा का आयोजन
कवर्धा : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा संचालित अध्ययन केंद्र स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल बोड़ला, अध्ययन केंद्र क्रमांक - 0202 में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष ओपन की संपर्क कक्षा का आयोजन किया जा रहा है। ओपन स्कूल बोर्ड के निर्देशानुसार बच्चों को विषयवार मार्गदर्शन हेतु जनवरी एवं फरवरी माह में संपर्क कक्षा आयोजित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में संस्था के विषय विशेषज्ञ शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा कक्षा एवं 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को उनके लिए गये विषय संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में सहयोग मिल सके। ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश या किसी पारिवारिक समस्या के कारण नियमित अध्यापन नहीं कर पा रहे हैं,उनको अध्यापन की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप ओपन स्कूल के द्वारा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का अध्यापन कार्य कराया जाता है।जिससे वे सभी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सके।इस संपर्क कक्षा का आयोजन शनिवार एवं रविवार सुबह 10.30 बजे से किया जा रहा है। प्राचार्य श्री विजय कुमार खरे के मार्गदर्शन में संस्था के ओपन प्रभारी रवि कुमार वर्मा एवं श्री जगमोहन लाल बर्मन, श्री संजय चंद्रवंशी विनोद साहू ,श्री सीताकांत दास, श्री समारू दास टंडन,श्रीमती घनश्याम वर्मा, श्रीमती रीना पंडित, श्रीमती एनिमा एक्का, श्री राम सिंह महोबिया आदि व्याख्याता द्वारा अपने अपने विषय की कक्षाएं सुचारू रूप से ली जा रही है एवं विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। साथ ही अध्ययन केंद्र में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी विद्यार्थियों को संपर्क क्लास के आयोजन संबंधी जानकारियां दी जा रही है ,जिससे विद्यार्थी उत्साह के साथ संपर्क कक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। इस संपर्क कक्षा का ओपन बोर्ड के द्वारा नियमित निगरानी की जा रही है। दिनांक 7 फरवरी 2026 को ओपन बोर्ड की प्रतिनिधि डॉक्टर अनीता आचार्य के द्वारा अध्ययन केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया और संपर्क कक्षा के संचालन संबंधी दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया गया। कक्षा के आयोजन से उन्होंने संतुष्टि जाहिर की और इसी प्रकार नियमित संपर्क कक्षा आयोजित करते रहने हेतु निर्देशित भी किया।
रिपोर्टर : दीपेश जांगड़े


No Previous Comments found.