कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही - पण्डरिया थाना क्षेत्र से तीन दिनो में 34(2) आबकारी एक्ट की तीसरी बडी कार्यवाही
कवर्धा : थाना पंडरिया द्वारा क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही है, कि इसी तारतम्य में थाना पंडरिया पुलिस को दिनांक 18.04.26 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वार्ड नं.15 बैरागपारा पंडरिया जिला कबीरधाम निवासी परमेश्वरी कोसले अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए अपने घर बाडी मे हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब रख कर बिक्री कर रही है कि सूचना पाकर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करा कर उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर, त्वरित कार्यवाही करते हुए पंडरिया पुलिस द्वरा मुखबीर के बताये स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही कर , परमेश्वरी कोसले पति भूपेन्द्र कोसले उम्र 23 साल साकिन वार्ड नं.15 बैरागपारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम ,को पकडा गया, जिसके पास से 01.एक पीले रंग के 05 लीटर वाले प्लास्टिक के जेरिकेन में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब 05 लीटर भरी हुई,02. एक पीले रंग के 05 लीटर वाले प्लास्टिक के जेरिकेन में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब 02 लीटर भरी हुई कुल जुमला मात्रा 07 लीटर (07 बल्क लीटर) कुल कीमती 700/-रूपये को जप्त किया गया है, आरोपिया के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत थाना पंडरिया में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में प्रआर. 335 हरिशचंद्र साहू आरक्षक- अभिषेक शर्मा, विकाश जांगडे, म.आर.रत्नी मरावी, दीपा का विशेष योगदान रहा।
कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी अनवरत जारी रहेगी।
रिपोर्टर - दीपेश जांगड़े

No Previous Comments found.