कबीरधाम पुलिस की मानवता: मानसिक अस्वस्थ महिला का उपचार के लिए भर्ती

कवर्धा : 02 मई को थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डबराभाट में लगभग 25-30 वर्ष की एक महिला, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी, जो गाँव में लगातार इधर-उधर घूम रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं महिला से पूछताछ की गई, किंतु वह अपना नाम एवं पता बताने में असमर्थ रही।

महिला की स्थिति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे थाना कोतवाली लाया गया एवं जिला अस्पताल में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके उपरांत उसकी सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित करने हेतु सखी सेंटर में सुरक्षित रखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार महिला को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा महिला की मानसिक स्थिति तथा उसकी पहचान, निवास स्थान एवं परिजनों की जानकारी उपलब्ध न होने के कारण उसे मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सेंदरी, बिलासपुर में उपचार हेतु भर्ती कराने का आदेश दिया गया। आदेश के पालन में दिनांक 05 मई को उक्त महिला को विधिवत मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सेंदरी, बिलासपुर में भर्ती कराया गया।

रिपोर्टर : दीपेश जांगड़े 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.