आर-पार के मूड में अरविंद केजरीवाल! ऐलान किया- 'मैं और मेरा परिवार खुद CJP प्रोटेस्ट में शामिल होगा

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर सियासत में भूचाल आ गया है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस आंदोलन में कूदने का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि वह और उनका पूरा परिवार इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बनेगा।

वोट कटने और फर्जी वोटिंग पर गंभीर आरोप

मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जनतंत्र की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि आज जिस तरह से लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, वह बेहद चिंताजनक है। जो लोग बीजेपी को वोट नहीं देते, उनके वोट जानबूझकर काटे जा रहे हैं और फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं।"

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

केजरीवाल ने सीधे तौर पर चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार का यह पक्षपातपूर्ण खेल अब खुलेआम चल रहा है और यही वजह है कि आज पूरा देश उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।

एक तरफ जहां प्रशासन ने दिल्ली में धारा 163 लागू कर दी है, मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों के संचालन पर पाबंदियां लगा दी हैं, वहीं अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान के बाद अब राजनीतिक सरगर्मी और ज्यादा बढ़ गई है। आने वाले घंटों में दिल्ली का राजनीतिक माहौल बेहद गर्म रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.