केरल विधानसभा चुनाव: मोहनलाल कतार में खड़े, ममूटी ने पत्नी संग डाला वोट
गुरुवार को केरल विधानसभा चुनाव के तहत राज्य की 140 सीटों पर मतदान जारी है। इस अवसर पर मलयालम सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पोलिंग बूथ पहुंचे।
कोच्चि में ममूटी अपनी पत्नी सुल्फाथ कुट्टी के साथ वोट डालने आए। शांत और सरल अंदाज में पोलिंग बूथ पहुंचने वाले अभिनेता की उपस्थिति ने मतदाताओं का ध्यान खींचा। उनके साथ उनके बेटे दुलकर सलमान भी मौजूद थे।सुपरस्टार मोहनलाल भी अपने नागरिक कर्तव्य का पालन करने सुबह-सुबह नेमोम में कतार में खड़े दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा, “मैंने अपना काम कर लिया, अब आपकी बारी। केरल, जाओ और वोट डालो।”

इसके अलावा, अभिनेता और फिल्म निर्माता पृथ्वीराज सुकुमारन भी पोलिंग बूथ पर पहुंचे और मतदान करने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की।इस तरह, केरल के इन फिल्मी सितारों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और मतदाताओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण पेश किया।


No Previous Comments found.