ट्रैक्टर लोन क्लियर करने के नाम पर धोखाधड़ी: टीवीएस फाइनेंस कर्मी पर 1.02 लाख की ठगी का आरोप

खगड़िया, बेलदौर :  थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत अन्तर्गत ददरोजा गांव निवासी से टीभीएस फाइनेंस कमी के द्वारा धोखाधड़ी कर एक लाख दो हजार रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। आवेदित आवेदन में वर्णित है कि ददरोजा गांव निवासी मजीद मंसूरी के पुत्र सन्नू मंसूरी बताया की टीवीएस क्रेडिट फाइनेंस से पुराना ट्रैक्टर जमा कर नया ट्रैक्टर फाइनेंस पर लिए थे। गाड़ी संख्या BR 43A5541 सभी किस्त समय पर दिया गया। फाइनेंस कर्मी टिकेश कुमार को सभी किस्त जमा करने से पहले मार्च माह में बारह हजार आठ सौ रुपए जमा करने पर नामित व्यक्ति के द्वारा फोन कर बताया कि सभी किस्त जमा करने पर एक लाख दो हजार रुपए फाइनल कर देंगे वह युक्त कर्मी को पे फोन नंबर 9709733999 अपने अकाउंट से चालिस हजार रुपए दूसरे अकाउंट से पैंतालीस हजार रुपए तथा एक सप्ताह के अंदर फिर सत्तरह हजार रुपए जमा कर दिये। जमा करने के बाद नो ड्यूज का बॉन्ड पेपर मांगते रहे तालमठोल 17 महीने तक करता रहा फिर भी नो ड्यूज बॉन्ड पेपर नहीं दिया। पांच मई अपने परिजन को मिट्टी देने के लिए जा रहे थे उसी दौरान रेपो के द्वारा मेरा ट्रैक्टर छिनवा देने का आरोप लगाया बताया कि मैंने सभी कागज  रेपो को दिखाया सारा लोन का रुपया चुका कर दिया फिर रिपोर्ट द्वारा एक लाख चौतीस हजार रुपए का मांग किया। जिसका नाम मेरा रुपया लोन के नाम पर ठगी कर लिया। वहीं उक्त फाइनेंस कमी के द्वारा बताया गया कि समय पर रुपया नहीं देने के कारण इस तरह की बात सामने आई है वही संबंध में बेलदौर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा आवेदन दिया गया है आवेदन के आलोक में अपनी अधीनस्थ कर्मी से मामले की छानबीन करवा कर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर  : रेशु रंजन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.