बस-ऑटो टक्कर अधेड़ का पैर टूटा आक्रोशित परिजनों ने ड्राइवर को पीटा

बेलदौर : बेलदौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बस और ऑटो की टक्कर में 60 वर्षीय जीतन मंडलका बायां पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद बेलदौर में बवाल मच गया। पीएचसी बेलदौर अखाड़े में बदल गया।  जीरोमाइल-पीडब्ल्यूडी रोड पर बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो सवार जीतन मंडल, उम्र 60 साल, वार्ड-13 बेलदौर नगर पंचायत बुरी तरह घायल हो गए। बायां पैर टूट गया।

परिजनों का फूटा गुस्सा

हादसे के बाद आक्रोशित परिजन बेलदौर बस स्टैंड पहुंचे और बस रोक ली। चालक को पकड़कर जबरन हॉस्पिटल ले जाने लगे। इस दौरान चालक के साथ धक्का-मुक्की की गई। 

पुलिस से भी भिड़ गए परिजन
बचाव में आई पुलिस के साथ भी परिजनों की झड़प हो गई। पीएचसी में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और परिजन आमने-सामने हो गए। पीएचसी की शर्मनाक लापरवाही , घायल जीतन मंडल को खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन हॉस्पिटल में एंबुलेंस मौजूद होने के बावजूद घायल को बाहर स्ट्रेचर पर 10-15 मिनट तक लटकाकर रखा गया। मरीज दर्द से तड़पता रहा सीएचसी प्रभारी देखने तक नहीं आए 
ख़बर कवरेज पर  रोकने को मैनेजर की गुंडागर्दी 
जब पत्रकार इस लापरवाही का वीडियो बना रहे थे तो हॉस्पिटल मैनेजर अशोक कुमार ने मोबाइल तोड़ने का प्रयास किया। बार-बार वीडियो बंद करने का दबाव बनाया। धमकी दी कि वीडियो बंद नहीं किया तो ...
बाइक की चाबी छीन ली
वीडियो बनाने के बाद जब पत्रकार चलने लगे तो मैनेजर ने बाइक की चाबी छीन ली।काफी देर हंगामे और लोगों के जुटने के बाद चाबी वापस की गई। 3 बड़े सवाल
1. एंबुलेंस रहते मरीज स्ट्रेचर पर क्यों तड़पता रहा?
2. सच दिखाने पर मैनेजर मारपीट पर क्यों उतारू?
प्रभारी मुकेश कुमार के इशारे पर?  
3. पीएचसीबेलदौर  में पुलिस से झड़प, पत्रकार से बदसलूकी - ये अस्पताल है या गुंडों का अड्डा?
थाना प्रभारी: बस चालक फरार है। सरकारी काम में बाधा और पुलिस से झड़प मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मैनेजर द्वारा पत्रकार से बदसलूकी की जांच होगी।एक हफ्ते में 6वां कांड: OPD जलजमाव, टाइफाइड मरीज को ORS, रुखसत खातून की मौत, RO खराब, मरीज बेड पर और अब कैमरा तोड़ने की कोशिश।

रिपोर्टर  : रेशु रंजन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.