बेलदौर में शादी समारोह में फायरिंग करना पड़ा भारी
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेलदौर में शादी समारोह में फायरिंग करना पड़ा भारी, हथियार के साथ युवक दबोचा गया।
खगड़िया / बेलदौर :- थाना क्षेत्र में एक युवक को अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में बेलदौर पुलिस ने सफलता पाई है । इस संबंध में आदर्श थाना बेलदौर में 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि बीती रात गौशाला रोड में एक शादी समारोह में कुछ युवकों द्वारा अग्नि अस्त्र से हवाई फायरिंग की जा रही थी जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को दी गई सूचना के बाद थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने अपने अधीनस्थ सहकर्मी एस आई मोहम्मद आलमगीर, एस आई विकास कुमार , एस आई राहुल कुमार ,एस आई अभिषेक कुमार,एस आई रामजीवन सिंह यादव एवं अन्य पुलिस कर्मी के साथ मौके पर पहुंच छापेमारी किया जिसके बाद दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे जिसमें से एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस एक विंडोलिया के साथ दो खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने कांड संख्या 150/26 दर्ज किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान श्रीपुर गांव निवासी गोलू कुमार उर्फ गोल्डन कुमार पिता रामबहादुर साह की गई है वहीं दूसरा युवक मनीष कुमार पिता नंदलाल यादव मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मालूम हो कि गिरफ्तार युवक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि शादी या किसी भी समारोह में हर्ष फायरिंग कानूनन अपराध है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
संवाददाता :- रेशु रंजन


No Previous Comments found.