कानून का शिकंजा: फरार अपराधियों के घर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस।

खगड़िया/ बेलदौर - कानून से भाग रहे अपराधियों की अब खैर नहीं। न्यायालय के कड़े रुख के बाद पुलिस ने अब 'एक्शन मोड' अपना लिया है। ताज़ा मामला फरार अभियुक्तों का है, जिनके घरों पर आज पुलिस ने न केवल इश्तिहार चिपकया, बल्कि ढोल बजाकर पूरे मोहल्ले को उनके कारनामों की जानकारी भी दी।पुरा ममला बेलदौर थाना क्षेत्र सें जुडा़ हुआ है।  वहीं फरार अभियुक्तों के घरों पर न्यायालय के आदेश अनुसार ढोल के साथ इश्तिहार चिपकाने का सिलसिला जारी है। यह कार्रवाई अभियुक्त के फरार रहने के कारण की गई है। मंगलवार को दिन के तीन बजे बेलदौर थाना कांड संख्या 56/ 26 के नामजद आरोपी इतमादी पंचायत अंतर्गत बरुण गांव निवासी शंभू सिंह के पुत्र अवधेश सिंह कांड के दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा है। जिस कारण न्यायालय के निर्देशानुसार बेलदौर थाना के एस आई और कांड के अनुसंधानकर्ता विकास कुमार, एस आई मोहम्मद आलमगीर, ए एस आई नगीना प्रसाद अपने दलबल के साथ फरार चल रहे आरोपों के घर पहुंच कर ढोल नगाड़े के साथ इश्तिहार चिपकाए,पुलिस पदाधिकारी ने अभियुक्त के परिजनों को कहा कि एक सप्ताह के अंदर यदि आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कुर्की जप्ती की जाएगी।नियमों के मुताबिक, यदि अपराधी एक निश्चित समय के भीतर न्यायालय या पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्ति की कुर्की (धारा 83) की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। बेलदौर  पुलिस ने ढोल बजाकर सार्वजनिक रूप से घोषणा की, ताकि फरार अपराधी पर सामाजिक दबाव बने और वह छिपने की जगह न ढूंढ पाए। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। गली-मोहल्लों में ढोल की थाप ये संदेश दे रही है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं और भागने का रास्ता अब बंद हो चुका है। अब देखना यह है कि इस कार्रवाई के बाद कितने अपराधी पुलिस की चौखट तक पहुंचते हैं।

संवाददाता :- रेशु रंजन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.