होम वोटिंग (Home Voting) हेतु मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित

खगडिया : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत होम वोटिंग (Home Voting) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु खगड़िया जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदान दलों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी (D.P.O.),खगड़िया एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी (D.P.R.O.),खगड़िया की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं एवं विकलांग (PwD) मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
नोडल पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी द्वारा मतदान दलों को होम वोटिंग की प्रत्येक चरणबद्ध प्रक्रिया — मतदाता सूची सत्यापन, मतपत्र की सीलबंदी, मतदान सामग्रियों की सुरक्षा, एवं पारदर्शिता हेतु वीडियो रिकॉर्डिंग — की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, खगड़िया ने मतदान कर्मियों को मतदाताओं के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने का आग्रह किया, ताकि सभी पात्र मतदाता सहज वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
यह पहल निर्वाचन आयोग की सुगम एवं समावेशी निर्वाचन प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रिपोर्टर : उमर खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.