जिला पदाधिकारी खगड़िया द्वारा चौथम एवं बेलदौर प्रखंडों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खगड़िया : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान को सशक्त बनाने हेतु खगड़िया जिले के दो प्रखंडों — चौथम प्रखंड के तेलाछ पंचायत तथा बेलदौर प्रखंड के कुरवान पंचायत में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, खगड़िया  नवीन कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं, महिला समूहों एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को मतदान के महत्व, मतदाता की जिम्मेदारी तथा “पहले मतदान, फिर जलपान” के संदेश से अवगत कराया गया।
जिला पदाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
जागरूकता अभियान में स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी सुश्री कौशिकी कश्यप, सहायक नोडल पदाधिकारी, जिला समन्वयक श्री अंभुज कुमार, कार्यपालक सहायक श्री अजीत कुमार एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। सभी ने मतदाताओं को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

 रिपोर्टर : उमर खान

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.