मतदान है हमारा अधिकार, करें लोकतंत्र का सम्मान हर बार

खगड़िया : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  गोगरी प्रखण्ड अंतर्गत  मध्य विद्यालय श्रीशिरनियां खगड़िया में आईसीडीएस, स्वीप एवं पीडब्ल्यूडी कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी  नवीन कुमार, उप विकास आयुक्त  अभिषेक पलासिया, अपर समाहर्ता श्रीमती आरती , वरीय उपसमाहर्ता सुश्री कौशिकी कश्यप , पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने सहभागिता की तथा जनता से लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा विशेषकर महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने वोट का महत्व पहचानें तथा अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं ।
इस अवसर  पर पदाधिकारियों द्वारा  उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं, महिला समूहों एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को मतदान के महत्व, मतदाता की जिम्मेदारी तथा “पहले मतदान, फिर जलपान” के संदेश से अवगत कराया गया।
रंगोली,लोकगीत के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया।इस कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “शत-प्रतिशत मतदान” का संकल्प लिया।

 रिपोर्टर : उमर खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.