बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के क्रम में खगड़िया जिला में मतदान सफलतापूर्वक सम्पन्न
खगडिया : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के तहत खगड़िया जिले में आज शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
जिले में कुल 1372 मतदान केन्द्र एवं 767 मतदान केन्द्र स्थल पर मतदान कराया गया। चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 11,66,570 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें पुरुष मतदाता 6,16,006, महिला मतदाता 5,50,547 तथा अन्य मतदाता 17 शामिल हैं।
इस बार जिले में 67.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कि पिछले विधानसभा चुनाव 2020 (58.19%) एवं लोकसभा चुनाव 2024 (57.52%) की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। अधिक मतदान प्रतिशत जिले में लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की जागरूकता का प्रतीक है।
जिले में कुल 34 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिनमें 31 पुरुष एवं 03 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
ईवीएम एवं वीवीपैट संबंधी जानकारी
कुल प्रयुक्त यूनिट्स – बैलेट यूनिट: 1372, कंट्रोल यूनिट: 1372, वीवीपैट: 1372
सुरक्षित रखी गई यूनिट्स – बैलेट यूनिट: 258, कंट्रोल यूनिट: 230, वीवीपैट: 392
मॉक पोल के दौरान बदली गई यूनिट्स – बैलेट यूनिट: 13, कंट्रोल यूनिट: 11, वीवीपैट: 25
वास्तविक मतदान के दौरान बदली गई यूनिट्स – बैलेट यूनिट: 13, कंट्रोल यूनिट: 13, वीवीपैट: 34
चुनावी प्रेक्षक एवं निगरानी व्यवस्था
सामान्य प्रेक्षक : 03
व्यय प्रेक्षक : 01
पुलिस प्रेक्षक : 01
माइक्रो प्रेक्षक : 100
मॉडल मतदान केन्द्र : 04
पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केन्द्र : 08
PWD कर्मियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्र : 04
जिले के सभी 1372 मतदान केन्द्रों से लाइव वेबकास्टिंग की गई।
मतदान दिवस पर समाधान पोर्टल पर मात्र 01 शिकायत प्राप्त हुई, जिसे तत्काल निष्पादित कर दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपूर्ण मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया गया।
रिपोर्टर : उमर खान


No Previous Comments found.