बिहार द्वारा धान अधिप्राप्ति की समीक्षा—अचयनित समितियों को तत्काल सक्रिय करने का निर्देश
खगड़िया - मुख्य सचिव,बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान अधिप्राप्ति कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलेवार प्रगति, समितियों की सक्रियता,किसानों के निबंधन तथा अधिप्राप्ति व्यवस्था की तैयारी पर विशेष चर्चा हुई। समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव निर्देश दिया कि अचयनित समितियों को तत्काल अगले धान प्राप्ति संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक में चयन कर अधिप्राप्ति कार्य प्रारंभ किया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि धान बेचने वाले इच्छुक किसानों का निबंधन निर्बाध रूप से बढ़ाया जाए, ताकि सभी पंजीकृत किसानों का धान क्रय किया जा सकें।
जिला खगड़िया के संदर्भ में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी पंचायतों में धान बेचने वाले किसानों का निबंधन करने हेतु पंचायत स्तर पर पंचायत भवन या सरकारी भवन पर पंचायत वार किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं डेटा ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में यह भी कहा गया कि अधिप्राप्ति कार्यों में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित अधिकारी समयबद्ध तरीके से लक्ष्य प्राप्त करें।
रिपोर्टर - उमर खान

No Previous Comments found.