पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद की 92 वी जयंती समाज वाद और सामाजिक सुधार के संकल्प के साथ मनाई गई
खगडिया : आजाद सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में समाजवादी नेता जेपी सेनानी पूर्व विधायक स्वर्गीय राम बहादुर आजाद की 92 वी जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ खगड़िया शहर के राम बहादुर आजाद चौक बलुआही, डॉक्टर योगीराज रामनाथ अघोरी पार्क में मनाई गई। प्रखर समाजवादी नेता जेपी सेनानी आजाद बाबू को याद करने के लिए बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्त्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता भाकपा नेता प्रभाशंकर सिंह ने की मंच संचालन युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने किया.
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण से हुई। नगर पार्षद शिवराज यादव, भाजपा नेता धर्मेंद्र यादव, जदयू नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन, राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार सहित कई वक्ताओ ने कहा स्वर्गीय आजाद को गरीब,मजलूमो,और शोषितों के सच्चे हिमायती थे, और उन्होंने जीवन भर जनहित को सर्वोपरि रखा। जदयू प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री ने कहा स्वर्गीय आजाद जैसी विभूतियां समाज को दिशा देने के लिए विरले ही जन्म लेती है। स्वर्गीय आजाद के पुत्र अजय देव और पुत्री मालती देवी ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा उनके सपनों में सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन, पुस्तकालय की स्थापना, जरूरतमंदों की सहायता प्रमुख थी। समारोह मे बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धजीवी, जनप्रतिनिधि एवं गणयमान नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : उमर खान


No Previous Comments found.