दुर्घटना मे घायल दो छात्रा एग्जाम देने से रह गयी वंचित
खगड़िया : खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भगवान हाई स्कूल मे फर्स्ट सिटींग मे हो रहे एग्जाम से दो छात्रा एग्जाम देने से बंचित रह गयी।एक छात्रा पंडित सरयुग हजारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा मीनाक्षी कुमारी और दुसरी संत विनोबा भावे कॉलेज भरतखंड की छात्रा साक्षी कुमारी है। घायल छात्रा ने बताया की उनका सेंटर भगवान हाई स्कूल था। जब वह एग्जाम देने के लिए अपने चाचा अंकेश रायके साथ मोटरसाईकिल से परीक्षा केन्द्र जा रही थी. तभी एक बाइक वाले ने जोर से धक्का मार दिया। बाइक के धक्का से दोनो छात्रा सड़क पर ही गिर गयी। बुरी तरह घायल होने पर भी दोनों छात्रा परीक्षा केन्द्र के गेट तक पहुची,लेकिन एक मिनट देर की वजह से उसे केन्द्र के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। जिसे बाद मे परिजन द्वारा अनुमण्डलीय अस्पताल ले जाया गया। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। समय ज्यादा होने के कारण एग्जाम देने की अनुमति दोनों को नहीं मिली। हालांकि कुछ लोगों द्वारा हो हल्ला किया गया लेकिन दोनों को एग्जाम नहीं देने दिया गया।
रिपोर्टर : उमर खान


No Previous Comments found.