हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग और टीकाकरण संपन।

खगड़िया : इस वर्ष हज पर जाने वाले खगड़िया जिले के कुल 24 में से 22 आजमीन का मेडिकल स्क्रीनिंग और टीकाकरण 15 फरवरी को सदर अस्पताल में किया गया। इसके लिए सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम गठित कर कैम्प लगाया गया। उक्त जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सुश्री कौशिक कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और बिहार राज्य हज कमेटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी पटना के निदेशानुसार असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, खगड़िया के द्वारा हज यात्रियों के टीकाकरण कार्यक्रम सदर अस्पताल खगड़िया में रखा गया l   ज्ञात हो कि हज पर जाने वाले सभी तीर्थयात्रियों को चिकित्सा विभाग से मेडिकल फिटनेस और टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त करना अनिवार्य होता है। भारत सरकार की ओर हज यात्रियों के ट्रेनिंग और टीकाकरण हेतु नियुक्त मास्टर ट्रेनर मौलाना मो0 मंसूर आलम द्वारा जिले के 22 हज यात्रियों को इस संबंध में सूचित कर उन्हें निर्धारित स्थल तक लाने और समन्वय स्थापित करने का कार्य किया गया l चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार ने बताया कि जिले के कुल 22 हज यात्रियों के लिये विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया. इस दौरान हज यात्रियों को मेनेजाइटिस तथा पोलियो ओवी वैक्सीन दिया गया. हज यात्रियों में        मो अफ़ज़ल, मो नौशाद आलम, मो अबु ज़फ़र, मो तंजीर हसन, नुजहत आरा, साजरा खातून, रजिया खातून, इत्यादि शामिल है l ट्रेनर ने बताया कि दो हज यात्री बिहार से बाहर रहने के कारण वैक्सीन लेने नहीं पहुंच पाये l उनका बाद में टीकाकरण करा लिया जाएगा l टीकाकरण उपरांत सभी संबंधित हज यात्रियों को उनका हेल्थ कार्ड हस्तगत करा दिया गया l हज यात्रियों की ओर से मास्टर ट्रेनर मंसूर आलम के द्वारा डॉक्टर के टीम और अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के तमाम कर्मियों का शुक्रिया अदा किया गया l मौके पर सिविल सर्जन रमेंद्र कुमार, उपाधीक्षक धर्मेंद्र कुमार, डॉक्टर उदय, वैक्सीनेशन इंचार्ज मो इंतेखाब उस्मान, एएनएम रजनीकांत, सोनी कुमारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के कर्मी मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

रिपोर्टर : उमर खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.