राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रैन खेत मुसहरी पचायत के महादलित टोला मे सखी वार्ता का आयोजन

खगड़िया : बाल विकास निगम खगड़िया के तत्वधान में राष्ट्रीय महिला  दिवस के अवसर पर खगड़िया परियोजना के रेन खेत मुसहरी पंचायत के महादलित टोला मारर उतरी मे सखी वार्ता का आयोजन किया जिसमे महवारी स्वछता के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी दी गयी एवं स्वास्थ्य ,पोषण एवं समग्र विकास हेतु बालिकाओं को बताया गया की लड़कियां जब शिक्षित होती हैं तो आने वाली पीढ़ी सशक्त होती है । हर बालिका को सशक्त बनाएं, शिक्षित करें, उनका उत्थान करें  इस उद्देश्य से लड़कियों के अधिकारों को उजागर करना,a उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना, लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों को संबोधित करना है । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देश को प्रगति के राह पर लाओ ,बेटी नहीं है किसी से कम ,मिटा दो अपने सारे भ्रम ,बेटी है अनमोल उपहार, शिक्षा है उसका अधिकार। और सरकार द्वारा चलायी गयी सभी योजनाओं के बारे मे बताया गया और बालिकाओं  को माहवारी स्वक्षता किट वितरण किया गया l इस अवसर पर ,महिला एवं बाल विकास निगम  के कर्मी जिला परियोजना प्रबंधक, मनोसामाजिक परामर्शी,महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनवारी सेविका सहायिका सहितो 270 किशोरी उपस्थित थे ।

 रिपोर्टर : उमर खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.