पर्यवेक्षण गृह, खगड़िया में आवासित किशोरों हेतु मत्स्य पालन संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण

खगड़िया - प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत ज़िलाधिकारी महोदय का स्वागत गृह के किशोरों द्वारा स्वागत गान एवं हरित पौधा देकर किया गया। कार्यशाला में जिलाधिकारी  नवीन कुमार द्वारा किशोरों से वार्तालाप कर उनके समस्याओं को सुना गया एवं उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आए मत्स्य विभाग के पदाधिकारी द्वारा किशोर को विस्तृत एवं व्यवस्थित तरीके से प्रशिक्षण दिया गया ।इस दौरान प्रधान दंडाधिकारी ,किशोर न्याय परिषद खगड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया, जिला मत्स्य विकास पदाधिकारी, खगड़िया, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई खगड़िया,बाल संरक्षण पदाधिकारी ,गृह अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - उमर खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.