बेलदौर थाना पुलिस के द्वारा 01 हथियार तस्कर को किया गया गिरफ्तार
खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना पुलिस को अपराधियों के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
घटना का विवरणः- पुलिस अधीक्षक महोदय, खगड़िया के दिशा-निर्देशानुसार हथियार तस्करी
एवं तस्करों पर नकेल कसने हेतु लगातार छापामारी अभियान जारी है। इसी क्रम में दिनांक-07.04. 26 को बेलदौर थाना अंतर्गत इत्मादि पिकेट पुलिस प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम गाँधीनगर इत्मादि पचविधी दियारा क्षेत्र में स्थित नागेश्वर शर्मा के घर पर अवैध हथियार है। गुप्त सूचना के आधार पर विधिवत छापामारी किया गया तो बेलदौर थानान्तर्गत ग्राम गॉधीनगर इत्मादि पचविधी दियारा क्षेत्र स्थित नागेश्वर शर्मा के घर वासा से 01 देशी कट्टा, 12 जिन्दा कारतूस, 01 रायफल, 03 खोखा एवं रायफल साफ करने वाला उपकरण के साथ नागेश्वर शर्मा को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बेलदौर थाना कांड सं0-108/26 दर्ज कर अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इधर गोगरी SDPO साक्षी कुमारी ने बताया की गोगरी अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अब अपनी गश्त और तेज कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-
नागेश्वर शर्मा पे० स्व० जयकृष्ण शर्मा, सा० गॉधीनगर इत्मादि, थाना बेलदौर, जिला खगड़िया।
बरामदगीः-1. देशी कट्टा -01 2. रायफल-01 3. जिन्दा कारतूस-12 4. खोखा-03
5. रायफल साफ करने वाला उपकरण-01
दर्ज कांड:- बेलदौर थाना कांड सं0-108/28 दिनांक-08/04/26 धारा-25 (1-b)a/26 शस्त्र अधि० । छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नामः- 1. पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष सतीश कुमार, पौड़ा थाना। 2. पु०अ०नि० इत्मादि पिकेट प्रभारी, नगीना कुमार, बेलदौर थाना। एवं साथ सशस्त्र बल।
रिपोर्टर : रेशु रंजन


No Previous Comments found.