खुशियों को लगी नजर: शादी के 10 महीने बाद विवाहिता ने लगाया मौत को गले

खगड़िया : बीते बुधवार के दिन खगड़िया ज़िले की गोगरी थाना क्षेत्र सें एक ऐसी खबर मिली , जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। प्यार की कसमें, वादे और फिर सात फेरे... लेकिन महज़ 10 महीने के भीतर ही एक हंसते-खेलते घर को मातम ने घेर लिया। गोगरी :-  नगर परिषद क्षेत्र के मीरगंज वार्ड संख्या 14 में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह करीब 10 बजे गोगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान जूही कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने लगभग 10 महीने पहले जून 2023 में कृष कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। इधर, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की की मां का कहना है कि जूही के साथ लगातार मारपीट की जाती थी और उससे पैसों की मांग की जा रही थी। मायके वालों ने इन्हीं कारणों से जूही की मौत होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गोगरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कृष कुमार और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। अपर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टवा यह मामला आपसी झगड़े का लग रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक प्रेम कहानी का ऐसा दुखद अंत कई सवाल खड़े करता है। क्या यह सिर्फ मानसिक तनाव था ? या इसके पीछे कोई गहरी साजिश? पुलिस फिलहाल मामले की तहकीकात में जुटी है।

संवाददाता : रेशु रंजन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.