खगड़िया ज़िले में एलपीजी संकट खत्म,आपूर्ति हुई सामान्य
खगड़िया : जिले के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कुछ समय से गैस की किल्लत को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस की सप्लाई पूरी तरह दुरुस्त है। वहीं इस संबंध में खगडिया जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वार दिनांक13/04/2026 प्रेस विज्ञप्ति जारी जानकारी दिया है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी, खगड़िया द्वारा बताया गया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
दिनांक 13.04.2026 को कुल 3622 घरेलू सिलेण्डर एवं 32 व्यवसायिक सिलेंडर का वितरण किया गया।
जिले में अब व्यावसायिक सिलेण्डर की भी आपूर्ति शुरू हो गयी है।
व्यावसायिक सिलेण्डर का भी वितरण किया जा रहा है, जिले में गैस वितरण की स्थिति विल्कुल सामान्य है।
अफवाह फैलाने वालों एवं जमाखोरी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
अनावश्यक गैस सिलेंडर बुकिंग एवं भंडारण से बचने की अपील की गई है।
घरेलू एलपीजी का व्यावसायिक उपयोग या कालाबाजारी पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी।
गैस सरेंडर घर-घर पहुँचाया जायेगा इसके लिए अब कतार लगाने की आवश्यकता नहीं है।
एजेन्सी के विरूद्ध शिकायत प्राप्त होने पर प्रत्येक दिन छापामारी की जा रही है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से गैस की संभावित कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएँ प्रसारित की जा रही हैं, जिससे आम लोगों में अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। 2. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने फिर से कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाले एवं जमाखोरी करने वाले या गैस की कालाबाजारी करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि जैसा कि तेल कंपनियों के प्रबंधकों ने गैस की पूर्ण उपलब्धता की जानकारी दी है उसके आलोक में गैस उपभोक्ता अनावश्यक रूप से अतिरिक्त गैस सिलेंडर की बुकिंग या घरों में गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से गैस उपलब्ध हो सके। 3. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग, अनधिकृत भंडारण या अवैध वितरण करना Liquefied Petroleum Gas (Regulation of Supply and Distribution) Order 2000 के क्लॉज 3, 4 एवं 5 का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में Essential Commodities Act, 1955 की धारा 7 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 4. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी गैस वितरकों को निर्देश दिया कि वे उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता न होने दें। 5. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को एलपीजी गोदामों, वितरण केंद्रों एवं अन्य संदिग्ध स्थलों पर नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए तथा आवश्यकता पड़ने पर तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। 6. प्रतिदिन एजेंसियों का निरीक्षण किया जाता है। अभी तक कुल 299 निरीक्षण किया गया है। जिला कंट्रोल रूम की स्थापना किया गया है जिसमें अबतक 605 शिकायत प्राप्त हुई है। कल से अबतक कुल 07 शिकायत प्राप्त हुई है। जिसके निराकरण के लिए संबंधित नोडल एवम् अनुमंडल पदाधिकारीयों को भेज कर शिकायत का निवटारा कराया जाता है। शिकायतो का निराकरण 3 से 4 दिन मे किया जा रहा है। अबतक कुल 421 शिकायतों का निवारण कर दिया गया है। गैस एजेंसियों को गैस प्लांट से लगातार स्टॉक मिल रहा है। गैस उपभोक्ता के शिकायतो को गंभीरतापूर्वक लेते हुये संबंधित एजेंसी से इस संबंध में सूचना प्राप्त की जा रही है। अंत में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे संयम बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें तथा प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों के उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य चल रही है और किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पुनः कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। आपदा नहीं है भारी, यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे. सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर सर 06244-222384 पर करे संपर्क । अगर आपको गैस बुकिंग या डिलीवरी में कोई समस्या आ रही है, तो आप संबंधित गैस एजेंसी या जिला आपूर्ति कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।
संवाददाता :- रेशु रंजन


No Previous Comments found.