मकई के खेत में मिली महिला की क्षत-विक्षत स्थिति में लाश,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहाँ एक मकई के खेत में अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शव की हालत देखकर स्थानीय लोग दहशत में हैं। आखिर कौन है यह महिला और किसने दी इसे इतनी दर्दनाक मौत? आइए देखते हैं इस रिपोर्ट में।खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में मकई के खेत से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं, जबकि फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव की पहचान कराने की कोशिश जारी है और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित रबड़ी नगर वार्ड संख्या 15 के पैरवा धार बहियार में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मकई के खेत से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच शुरू सूचना मिलते ही चित्रगुप्त नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ एएसपी सह सदर डीएसपी-1 मुकुल कुमार रंजन भी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। एएसपी सह सदर डीएसपी-1 ने मामले को गंभीर मानते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब टीम को भी जांच के लिए बुलाने की बात कही, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
मौके स्थल पर मजदूरों ने सबसे पहले देखा शव।
वहीं खेत के बटाईदार मो. टीपू ने बताया कि जब मजदूर मकई काटने के लिए खेत में पहुंचे, तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
एएसपी सह सदर डीएसपी-1 मुकुल कुमार रंजन नें बताया की ।
हमें मकई के खेत में शव होने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हम आसपास के थानों से संपर्क कर शिनाख्त की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना है। क्या महिला की हत्या कहीं और कर शव को यहाँ ठिकाने लगाया गया है, या वारदात इसी खेत में हुई? पुलिस इन तमाम पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
संवाददाता : रेशु रंजन

No Previous Comments found.