नींद में कत्ल: पति ने सोती हुई पत्नी को मारी गोली,मौके पर ही मौत

खगड़िया : इस वक्त खगड़िया बिहार सें  एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह घटना महेशखूंट थाना क्षेत्र से आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।  वहीं इस मामलो में गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने आज बुधवार क़े दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की महेशखूंट थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पतला वार्ड नं0-17 में एक महिला को गोली मारने के मामले में महिला की पुत्री (बेटी) के लिखित आवेदन के आधार पर महेशखूंट थाना कांड सं0-66/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि मृतिका चुन्नी देवी को उनके पति शिवाकांत सिंह के द्वारा रात्री में लगभग 23:30 बजे सोये अवस्था में सिर में गोली मार दिया गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गाई। मामले के संज्ञान में आने के पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। दिशा-निर्देश के अनुपालन के क्रम में महेशखूंट थाना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार किया गया है एवं सभी पहलुओं पर अग्रतर अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पताः-

01. शिवाकांत सिंह उम्र 46 वर्ष, पे० जयकांत सिंह, सा० पतला वार्ड नं0-17, थाना महेशखूंट जिला खगड़िया। दर्ज कांड:- महेशखूंट थाना कांड सं० 66/26, दि0-22.04.2026, धारा-103 (1)/61 (2) बी०एन०एस० एवं धारा-27 शस्त्र अधि०  छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम:- 01. सुश्री साक्षी कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोगरी। 02. पु०नि० सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, महेशखुंट थाना।03. परि०पु०अ०नि० प्रमोद कुमार, महेशखुंट थाना। 04. परि०पु०अ०नि० पूजा भारती, महेशखुंट थाना। 05. परि०पु०अ०नि० उमेश कुमार, महेशखुंट थाना। एवं साथ सशस्त्र बल आदि अभी शामिल थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का व्यवहार पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ था। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे की असली वजह क्या थी? क्या यह पहले से रची गई साजिश थी या आवेश में आकर उठाया गया कदम?

संवाददाता : रेशु रंजन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.