पिता की मौत के बाद पागलपन का तांडव, सनकी बेटे ने 6 लोगों पर किया जानलेवा हमला।
खगड़िया - बिहार के खगड़िया जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक घर में पिता की मौत का मातम चल रहा था, लेकिन कुछ ही देर में वहां खून की नदियां बहने लगीं। एक सनकी बेटे ने शोक संवेदना व्यक्त करने आए ग्रामीणों और परिजनों पर ही धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुरा मामला खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत के जमुआ गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके सनकी बेटे ने धारदार हथियार से छह लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में सभी छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। मृतक उग्रसेन पाठक की मौत सुबह 11 बजे हुई थी। उन्हें देखने के लिए परिवार के सदस्य और ग्रामीण उनके घर पहुंचे थे। इसी दौरान उग्रसेन पाठक के बेटे प्रदीप पाठक ने धारदार हथियार से वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हमले में रीता देवी, बच्चन देवी, सीमा देवी, मंजू देवी, हरिलाल यादव और क्षत्री यादव घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही चौथम थाना प्रभारी अजीत कुमार, एसआई सिंटू कुमार, पीएसआई स्नेहा कुमारी, एएसआई अभिमन्यु कुमार और 112 की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी प्रदीप पाठक को गिरफ्तार कर लिया और उसे चौथम थाना ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
सवांददाता :- रेशु रंजन

No Previous Comments found.