पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात, खूंखार अपराधी छैला उर्फ छैला यादव पुलिस की गिरफ्त में
खगड़िया : बिहार में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मड़ैया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस और अवैध हथियार के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार।
घटना का विवरणः- पुलिस अधीक्षक महोदय, खगड़िया के निर्देशानुसार हथियार तस्करी एवं तस्करों पर नकेल कसने हेतु लगातार छापामारी अभियान जारी है। इसी क्रम में मड़ैया थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवरी के पास छैला कुमार उर्फ छैला यादव के द्वारा अपने घर के दरवाजे पर अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग कर रहें हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर मड़ैया थाना पुलिस द्वारा ग्राम देवरी छैला कुमार उर्फ छैला यादव के घर को घेराबंदी करते हुए छैला कुमार उर्फ छैला यादव के पास से 01 देशी कट्टा, 40 जिन्दा कारतूस एवं 30,000/- नगद रूपया को बरामद करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मड़ैया थाना कांड सं0-209/26 दर्ज कर अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पताः-
1. छैला कुमार उर्फ छैला यादव, पे० स्व० जयहिन्द यादव, सा० देवरी, थाना मड़ैया, जिला, खगड़िया। बरामदगीः- (1 ) देशी कट्टा-01 (2) जिन्दा कारतूस-40 , ( 3)नगद-30,000/-( 4 )मोबाइल फोन-01, दर्ज कांड:- मड़ैया थाना कांड सं0 209/26 दिनांक 22/05/26 धारा 25 (1-b)a/26 शस्त्र अधि० । छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नामः- 1. पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी मड़ैया थाना। 2. परि०पु०अ०नि० राजेश कुमार मड़ैया थाना। एवं साथ सशस्त्र बल।पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि इतनी बड़ी खेप कहाँ सप्लाई की जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संवाददाता : रेशु रंजन


No Previous Comments found.