मौत को मात खगड़िया में पारिवारिक विवाद में नदी में कूदी विवाहिता, देवदूत बने ग्रामीण।
खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक 20 वर्षीय विवाहिता ने नदी में छलांग लगा दी। लेकिन कहते हैं न कि 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'... ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पसराहा थाना क्षेत्र के कोयला गांव में पारिवारिक कलह से परेशान एक विवाहिता ने सोमवार शाम नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान बच गई।
पुरा मामला पसराहा थाना क्षेत्र क़े गाँव का है, वहीँ कोयला गांव निवासी सुजीत कुमार की 20 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी ने घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर डूब रही महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। उस समय वह बेहोशी की हालत में थी।
ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी ने सोमवार रात 11 बजे तक पूजा कुमारी का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ। उपचार के बाद मंगलवार सुबह पुलिस उसे आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए पसराहा थाना ले गई।
पसराहा थाना प्रभारी राजीव कुमार पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि ग्रामीणों ने समय रहते मदद नहीं की होती, तो यह घटना एक बड़े हादसे में बदल सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ग्रामीणों ने समय रहते हिम्मत नहीं दिखाई होती, तो आज एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ जाता।
रिपोर्टर : रेशु रंजन
No Previous Comments found.