विकास कार्यों एवं बाढ़ सुरक्षा तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
खगड़िया : जिलाधिकारी, विक्रम विरकर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना, भवन निर्माण विभाग (BCD), पथ निर्माण विभाग (RCD), लघु सिंचाई प्रमंडल, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकासी प्रमंडल (FCD), BUIDCO, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज, ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) सहित अन्य संबंधित विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित विकास कार्यों एवं बाढ़ सुरक्षा तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
खगड़िया, 30 जुलाई।
जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना, भवन निर्माण विभाग (BCD), पथ निर्माण विभाग (RCD), लघु सिंचाई प्रमंडल, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकासी प्रमंडल (FCD), BUIDCO, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज, ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) सहित अन्य संबंधित विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकासी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि वे स्वयं नियमित रूप से तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण करें तथा उनकी स्थिति पर सतत निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तटबंधों के संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की क्षति, रिसाव अथवा असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ सुरक्षा से संबंधित तैयारियों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़ी सभी विकास योजनाओं एवं बाढ़ सुरक्षा संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ सुनिश्चित करें। समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकासी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि वे स्वयं नियमित रूप से तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण करें तथा उनकी स्थिति पर सतत निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तटबंधों के संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की क्षति, रिसाव अथवा असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ सुरक्षा से संबंधित तैयारियों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़ी सभी विकास योजनाओं एवं बाढ़ सुरक्षा संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ सुनिश्चित करें।
रिपोर्टर : उमर खान
No Previous Comments found.