शत्रुघ्न राय की कृति सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे: अनुराधा कुमारी कुशवाहा

खगरिया : चौथम प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीससूत्री अध्यक्ष अशोक राय के पूज्य पिता एवं प्रख्यात समाजसेवी स्मृति शेष शत्रुघ्न राय की पुण्य स्मृति में मंगलवार को चौथम में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। अध्यक्षता पूर्व मुखिया चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह तथा संचालन जदयू नेता बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत शत्रुघ्न राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा एवं बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने कहा कि स्व. शत्रुघ्न राय सरल, सौम्य, मृदुभाषी एवं समाजहित के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनके जनकल्याणकारी कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी 'मंटून', जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, जिला महासचिव राजीव रंजन एवं फिरदोस आलम ने उन्हें आदर्श अभिभावक, संवेदनशील समाजसेवी और सामाजिक चेतना का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
सभा में बेलदौर प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, चौथम प्रखंड जदयू अध्यक्ष अशोक राय, जदयू जिला उपाध्यक्ष केदार प्रसाद सिंह, उमेश सिंह पटेल, मुखिया रीना देवी, पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह, बुलेन झा, आदित्य पटेल, नवल किशोर राय, अरुण राय, राजकिशोर राय, आनंद मोहन सिंह, अंकित कुमार, मनोज साह, पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह एवं बजरंगी प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जदयू कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : उमर खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.