जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में जन समाधान में 20 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

खगड़िया : जिलाधिकारी, खगड़िया  विक्रम विरकर ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जन समाधान कार्यक्रम आयोजित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा उनके समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

जिलाधिकारी  विक्रम विरकर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

आज आयोजित जन समाधान कार्यक्रम में कुल 20 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी, प्रबंध निदेशक, जिला मध्याह्न भोजन समिति, खगड़िया, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, खगड़िया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, समेकित बाल विकास सेवाएं, सिविल सर्जन, खगड़िया, जिला शिक्षा पदाधिकारी, खगड़िया, वरीय उप समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, खगड़िया, अग्रणी जिला प्रबंधक तथा उप विकास आयुक्त से संबंधित मामले शामिल थे।

सभी मामलों पर विस्तृत सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिन मामलों में स्थलीय जांच आवश्यक है, उनमें शीघ्र जांच कराकर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता बनाए रखना सभी संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।

जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से आयोजित जन समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

रिपोर्टर : उमर खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.