गोगरी क़े उसरी वैष्णवी दुर्गा मंदिर में पहली बार दंगल
खगड़िया/गोगरी : जिले के गोगरी प्रखंड के उसरी स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में इस बार दुर्गा पूजा खास होने वाली है। पूजा के अवसर पर पहली बार दो दिवसीय दंगल अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इसको लेकर आयोजक रॉबिन स्मिथ और वैष्णवी दुर्गा मंदिर दुर्गा पूजा समिति जोर-शोर से तैयारी में जुटी है।
आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि यह महादंगल 20 और 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से होगा। इसका आयोजन उसरी पेट्रोल पंप के पीछे स्थित मैदान में किया जाएगा।
प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, झारखंड समेत कई राज्यों के नामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि दंगल के अलावा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक झांकी और भक्ति जागरण का भी आयोजन होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राकेश कुमार, छबिला पहलवान, ब्रजेश कुमार, कविरंजन कुमार, नारद यादव, वशिष्ठ यादव और मनोज यादव सहित कई लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रिपोर्टर : रेशु रंजन

No Previous Comments found.