पसराहा भगवती दुर्गा मंदिर में बलि प्रदान कार्यक्रम संपन्न, गूंजा जय माता दी का जयकारा।

पसराहा,खगड़िया : दुर्गा पूजा महापर्व को लेकर पसराहा गांव स्थित प्राचीन भगवती दुर्गा मंदिर में शनिवार को पारंपरिक बलि प्रदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ बलि प्रदान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान लगभग 100 बकरों की बलि दी गई। पूरा मंदिर परिसर "जय माता दी" के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर भगवती पूजा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार निरो, रमन कुमार, श्रवण कुमार, वेदानंद सिंह, चित्तरंजन मास्टर, अमरेश्वर ठाकुर, सुजीत कुमार, अजय कुमार, रवि कुमार ऋषि, आशीष कुमार सहित पूजा समिति के दर्जनों सदस्य और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि पसराहा भगवती मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर बलि प्रदान करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस वर्ष भी कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

संवाददाता : रेशु रंजन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.