महद्दीपुर में आदर्श नवयुग विद्यापीठ का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 2026 संपन्न

खगड़िया : आदर्श नवयुग विद्यापीठ, महद्दीपुर (खगड़िया) के द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम–2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे वर्ग 5 की छात्राओं के ग्रुप डांस एवं वेलकम सॉन्ग से हुई।

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक छोटे-बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में दर्शकों की अपार भीड़ देखने को मिली और लोगों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण रंजीत सर, शशिकान्त सर, रमेश सर, बिनोद सर, सूर्यकान्त सर, रमण सर, मनीष सर, विकास सर, पुलकित सर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महद्दीपुर गांव के प्रधान सहित कई प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। अभिभावकों के रूप में रवि बाबू, सुरेश राही समेत कई मीडिया प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

???? प्रतिभागियों को मेडल और मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम का समापन शाम 4 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल और मोमेंटो प्रदान कर किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कार विद्यालय संस्थान, पन्नालाल इंटरप्राइजेज एवं ग्राम प्रधान के सुपुत्र अमन कुमार की ओर से प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों को लेकर उपस्थित लोगों ने आदर्श नवयुग विद्यापीठ के प्रयासों की जमकर सराहना की। इस कार्यक्रम में परी , अर्चू , सुनिधि बंधू, प्रतीक्षा , पूजा , साक्षी, सपना , प्रियांषी, रोशनी, पुष्पराज , आदि बच्चों ने भाग लिया ।

रिपोर्टर : रेशु रंजन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.