माँ ने कहाँ पढऩे विद्यालय जाओ तो , किशोर ने की खुदकुशी, इलाके में सनसनी

खगड़िया :   जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ एक किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है, पुरा मामला बेलदौर  थाना क्षेत्र  सें जुड़ा हुआ है, जहाँ एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला नौवाद पंचायत के वार्ड नंबर 5 कोयला टामर नागेश्वर सिंह बासा का है। मृतक की पहचान कोयला टामर मुसहरी टोला निवासी रुदल सादा के चौदह वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। मृतक पांच भाई में मंझला और कक्षा अष्टम का छात्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है। मृतक की मां काला देवी ने बताया कि उन्होंने प्रिंस को विद्यालय के समय स्कूल जाने को कहा लेकिन वह दूसरे के खेत से भुट्टा चोरी कर लिया। जिसको लेकर मां ने फटकार लगाई जिसके बाद किशोर घर से भाग गया। थोड़ी देर बाद मां के खेत जाने के बाद किशोर सुनसान बकरी घर में पहुंचा और वहां रखे साड़ी के टुकड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। फंदे से लटके किशोर को आसपास के बच्चों ने देखा और शोर करने लगे। शोरगुल सुन आसपास के अन्य लोग पहुंचे और किशोर को फंदे से उतारा जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने उसे सोनवर्षा बाजार के निजी क्लिनिक में पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों ने उसे नेक्टर अस्पताल खगड़िया में भर्ती किया जहां इलाज के क्रम में बुधवार देर शाम उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना की पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का पता चल पाएगा। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि इतनी कम उम्र में इस किशोर ने यह आत्मघाती कदम उठाया, यह अभी भी एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है।"

 

रिपोर्टर : रेशु रंजन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.