मेडिकल स्टोर की आड़ में सेक्स रैकेट का गोरख धंधा ,महेशखूंट पुलिस ने मारा छापा।

खगड़िया :  जिले के महेशखूंट से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा अनैतिक धंधा एक मेडिकल स्टोर की आड़ में चलाया जा रहा था। नेशनल हाईवे-231 के पास स्थित हरि ॐ  मेडिकल क़े ठिकाने पर सें पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और मौके से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। महेशखूंट थाना क्षेत्र में अपराधियों और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का डंडा चला है। मामला महेशखूंट थाना क्षेत्र का है, जहाँ NH-231 के किनारे स्थित 'हरि ॐ मेडिकल' की दुकान में दवाइयों के नाम पर जिस्मफरोशी का खेल चल रहा था। स्थानीय लोगों को लंबे समय से यहाँ संदिग्ध गतिविधियों का शक था। गुप्त सूचना मिलते ही महेशखूंट पुलिस ने एक टीम गठित की और मेडिकल स्टोर पर अचानक छापेमारी कर दी। जैसे ही पुलिस दुकान के अंदर दाखिल हुई, वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। मेडिकल स्टोर के अंदर बने गुप्त केबिनों से पुलिस ने कई युवक और युवतियों को आपत्तिजनक गतिविधि में पकड़ा। वहीं इस मामलो पर गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया की , हम लोगों को करीब आज दिन के 2:30 बजे सूचना मिला की संबंधित मेडिकल में कुछ  गलत गतिविधियों सल्लित है लोग और एक मेडिकल में यह कार्य  किया जा रहा है, इसकी सूचना के तत्पश्चात विधि वक्त रूप से छापेमारी की गई , प्रथम दृष्टया यह है, की संबंधित जगहों पर सेक्स रैकेट चल रहा था। 

क्या कहते हैं गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी

हरि ॐ मेडिकल' क़े संचालक अभिमन्यु कुमार और उनकी पत्नी प्रीति देवी के द्वारा यह गोरख धंधा का कारोबार संचालित किया जा रहा था। वहीं इस छापेमारी के क्रम में डॉक्टर अभिमन्यू के घर पर भी रेट की गई की क्योंकि यह भी सूचना था। की डॉक्टर अभिमन्यु कुमार नशीली पदार्थ का भी सेवन करवाते हैं और इसकी तस्करी  करते हैं। डॉ अभिमन्यु कुमार के घर से छापामारी के दौरान कोडिंग युक्त सिरप बरामद की गई है। हरि ॐ मेडिकल' क़े संचालक डॉक्टर अभिमन्यु कुमार  और उनकी पत्नी प्रीति कुमारी क़े साथ  केई युवक युवतियां हिरासत में  हिरासत में लिया गया है,  वहीं इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य अवैध संचालकों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। अब देखना यह है की  पूछताछ में और क्या-क्या बड़े खुलासे होते हैं। 

रिपोर्टर : रेशु रंजन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.