खाकी पर दाग! कोर्ट में चल रहा था मुकदमा, थानेदार ने 'डील' कर गिरवा दी मिट्टी।

खगड़िया :  आज हम बात कर रहे हैं कानून के उन रखवालों की, जो खुद कानून को ताक पर रख रहे हैं। मामला एक विवादित जमीन का है, जो अभी अदालत की चौखट पर है। नियम कहता है कि जब तक कोर्ट का फैसला न आए, जमीन पर एक ईंट भी नहीं रखी जा सकती। लेकिन आरोप है कि इलाके के थाना अध्यक्ष ने 'मोटी रकम' के बदले भू-माफियाओं को खुली छूट दे दी और रातों-रात विवादित जमीन पर मिट्टी भरवा दी। न्यायालय में टाइटल चल रहे जमीन पर थाना अध्यक्ष मोटी रकम लेकर विवादित जमीन पर मिट्टी गिरवा दिया।जिस कारण बेलदौर पंचायत के पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी ने थाना अध्यक्ष अजीत कुमार के रवैया को लेकर काला बिल्ला लगाकर थाना अध्यक्ष मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए बेलदौर बाजार का भ्रमण किया। बताते चलें कि बेलदौर नगर पंचायत निवासी बुच्ची सादा के पत्नी प्रतिमा देवी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को बीते रविवार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मालूम हो कि बीते 10 अप्रैल की रात्रि करीब 12 बजे परमानंद शर्मा एवं उनके पुत्र बाय जबरदस्ती मिट्टी गिर रहा था, जब पीड़ित परिवार के द्वारा विरोध किया गया तो उक्त महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगा। जबकि खाता संख्या 222, खेसरा संख्या 2101 मौज बेलदौर पर टाइटल चल रहा है। इसके बावजूद भी उक्त व्यक्ति लोग दबंगता दिखाते हुए साथ-साथ थाना अध्यक्ष से मिलकर विवादित जमीन पर मिट्टी गिरवाने का काम कर रहे हैं। उक्त मामले को लेकर पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी जब सोमवार के दोपहर करीब 2:30 थाना अध्यक्ष के समीप गया तो थाना अध्यक्ष के द्वारा पीड़ित परिवार के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों पर तुम ताम करने लगा। इसके विरोध में पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी ने कहा कि जब उक्त जमीन पर टाइटल चल रहा है तो मिट्टी क्यों गिरवी जा रही है। जिसको लेकर थाना अध्यक्ष एवं कुमारी बेबी रानी के साथ-साथ पीड़ित परिवार को थाना अध्यक्ष क्रक आवाज में डांट फटकार करने लगे। इसके विरोध में पूर्व मुखिया कुमारी देवी रानी दर्जनों महिलाओं के साथ मिलकर काला बिल्ला लगाकर थाना अध्यक्ष के विरोध नारा लगाते हुए बेलदौर बाजार का भ्रमण करते हुए थाना चौक पर पहुंचकर जमकर विरोध किया। लेकिन ग्रामीण सूत्रों पर भरोसा करें तो थाना अध्यक्ष अजीत कुमार जात-पात जमकर करते हैं और बिना रुपया लिए हुए कोई भी ग्रामीणों का काम नहीं करते हैं। जिस कारण बेलदौर थाना क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

रिपोर्टर : रेशु रंजन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.