जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भूमि विवाद संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित

खगड़िया :  जिलाधिकारी, विक्रम विरकर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में भूमि विवाद संबंधी मामलों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिले में लंबित एवं प्राप्त भूमि विवाद संबंधी मामलों की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संवेदनशील मामलों की नियमित निगरानी करने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में भूमि विवादों के प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं विधिक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कानून-व्यवस्था का पूर्ण पालन करते हुए कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र न्याय मिल सके तथा जिले में शांति एवं सौहार्द का वातावरण कायम रहे।

रिपोर्टर : उमर खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.