कलाम साहब सादगी, ईमानदारी और ज्ञान -दीप के प्रतिक थे: शास्त्री

खगड़िया : जदयू कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 11 वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में मनायी गई। शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में सोमवार को जदयू नेताओं के द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 11 वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में मनायी गई। सर्वप्रथम उपस्थित नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया।साथ कलाम साहब अमर रहे, जब-तक सूरज चांद रहेगा, कलाम तेरा नाम रहेगा जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए। मौके पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल ने कहा कि कलाम साहब सदैव राष्ट्र के भविष्य युवाओं के दिलों में राष्ट्र निर्माण का अलख जगाते रहे। यही कारण है कि आज वे होनहार हर नौजवानों के दिल में वास कर रहे हैं। जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि वे न केवल महान वैज्ञानिक और राष्ट्र भक्त थे, बल्कि सादगी, ईमानदारी और ज्ञान -दीप के प्रतिक थे। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश के अंतरिक्ष, रक्षा, विज्ञान और देश की सेवा में समर्पित कर दिया।वे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए शिक्षा को महत्व दिये। उनके अग्नि की उड़ान सहित विभिन्न सफल संघर्ष और ओजस्वी कृति हमलोगों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष रामविलास महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो0 शहाब उद्दीन, जिला महासचिव राजीव रंजन तथा बिससूत्री सदस्य मो0 फिरदोस आलम ने कहा कि कलाम साहब के वो कथन जो सूरज की तरह चमकने के लिए सूरज की तरह जलना सिखने को कहा गया वो हमसभी देश वासियों के लिए आज भी अनुकरणीय है। वहीं जिला महासचिव राजेश सिंह मुखिया, पंकज चौधरी एवं जदयू नेत्री पूनम जयसवाल ने कहा कि कलाम साहब आज भले ही हम देश वासियों के बीच नहीं हैं पर उनकी पाक-साफ कृतियां सदैव मार्गदर्शन कराते रहेंगी। इस अवसर पर जदयू जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा, पंकज कुमार गुप्ता,जदयू नेता हर्षवर्धन कुशवाहा, संजय प्रजापति एवं सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : उमर खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.