कोसी स्नातक निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित, खगड़िया में 23 अक्टूबर को मतदान

खगड़िया : बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय स्थित जिला निर्वाचन शाखा में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची, मतदान केंद्रों तथा निर्वाचन की तैयारियों से संबंधित जानकारी साझा की गई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, खगड़िया जिले में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान तथा 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना निर्धारित है। निर्वाचन कार्यक्रम के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। जिले में 11 मतदान केंद्र, 9,470 मतदाता जिले में कुल 11 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा, जिनमें 8 मूल एवं 3 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। 6 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 9,470 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 7,332 पुरुष एवं 2,138 महिला मतदाता शामिल हैं।

निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी

निर्वाचन के लिए पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त श्री दिनेश कुमार, भा.प्र.से., निर्वाची पदाधिकारी हैं। वहीं, जिलाधिकारी, खगड़िया  विक्रम विरकर, भा.प्र.से., जिले के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अधिसूचित हैं। मतदाता सूची एवं मतदान केंद्रों की जानकारी उपलब्ध बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित मतदान केंद्रों की सूची तथा 6 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूची, अनुपूरक-1 एवं अनुपूरक-2 सहित, उपलब्ध कराई गई। निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। मतपत्र के माध्यम से होगा मतदान इस निर्वाचन में मतपत्र के माध्यम से मतपेटिका द्वारा मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद सीलबंद मतपेटिकाओं को जिला स्कूल, पूर्णिया परिसर स्थित वज्रगृह में जमा कराया जाएगा। मतगणना पूर्णिया स्थित निर्धारित मतगणना केंद्र पर संपन्न होगी। बैठक के अंत में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने तथा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने में जिला प्रशासन को सहयोग देने की अपील की गई।

रिपोर्टर : उमर खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.