कायाकल्प अभियान के तहत कार्यालयों के मरम्मतीकरण, रंग-रोगन एवं साफ-सफाई को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

खगड़िया :  विक्रम विरकर की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान के तहत कार्यालयों के मरम्मतीकरण, रंग-रोगन, साफ-सफाई एवं लंबित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में दीपावली से पूर्व कार्यालय भवनों के मरम्मतीकरण, रंग-रोगन, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित कार्यालयों में संचालित कार्यों की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति तथा उनके ससमय निष्पादन को लेकर समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपावली से पूर्व सभी आवश्यक मरम्मतीकरण, रंग-रोगन एवं साफ-सफाई के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा कार्यालय परिसरों में स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयों में बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि कार्यालय परिसर स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं कर्मियों तथा आमजन के लिए सुविधाजनक बने रहें।

रिपोर्टर : उमर खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.