कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन की तैयारियों का प्रेक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण

खगड़िया : बिहार विधान परिषद् के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के मद्देनजर आज आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर-सह-प्रेक्षक, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा खगड़िया जिले में मतदान की तैयारियों एवं संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रेक्षक महोदय ने मतदान केंद्र संख्या-02, प्रखंड विकास पदाधिकारी, खगड़िया का कार्यालय कक्ष; मतदान केंद्र संख्या-02क, अंचल अधिकारी, खगड़िया का कार्यालय कक्ष तथा मतदान केंद्र संख्या-03, अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया का न्यायालय कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, मतदान कार्यों की तैयारी तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक महोदय ने मतदान कार्यों एवं मतदान केंद्रों की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

रिपोर्टर : उमर खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.